फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में शिव महापुराण कथा शुरू, संत गोपालमणि महाराज ने बताया महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को साप्ताहिक शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-23 से शुरू होकर कथा स्थल पहुंची। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक संजीव भारती सहित अन्य पदाधिकारी और संस्कृत महाविद्यालयों के विद्यार्थी यात्रा में शामिल हुए। कथा व्यास संत गोपालमणि महाराज ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण का श्रवण मनुष्य को भक्ति, धर्म और सदाचार से जोड़ता है। यह अच्छे कर्म करने तथा अहंकार, क्रोध व नकारात्मक भावनाओं से दूर रहने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें