फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्कूल की दहलीज लांघते ही बच्चे प्रबंधन की जिम्मेदारी'

Sun, 17 Sep 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद एसजीपीसी ने अपने स्कूलों में लागू किए नए नियम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने अधीन आते स्कूलों को लेकर और कड़े नियमों को लागू कर दिया है। एसजीपीसी के प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने इस संबंध में बुलाई बैठक के बाद आदेश जारी किया कि स्कूल की दहलीज लांघते ही बच्चों की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन


बच्चों की निगरानी और उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड के साथ-साथ सीसीटीवी का प्रयोग किया जाए। किसी भी स्कूल में सीसीटीवी खराब मिला तो स्कूल के प्रबंधक की छुट्टी तय है। स्कूल में बच्चों से केवल मां-बाप या फिर वहीं मिले जिसे बच्चा जानता हो। जब कोई बाहरी व्यक्ति बच्चों से मिलने आए तो स्कूल स्टाफ का वहां मौजूद होना लाजिमी है। स्कूल में सुबह की हाजिरी के बाद दोपहर को भी हाजिरी लगनी चाहिए। क्लास टीचर बच्चों के क्लास में पहुंचने से पहले और जाने के बाद ही जाएंगे। स्कूल के वाहन चालकों को स्कूल के गेट से अंदर आने के लिए स्पेशल मंजूरी लाजिमी कर दी गई है।

इसी के साथ ही एसजीपीसी ने सभी स्कूलों के प्रबंधक टीम को बता दिया है कि कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं होगी, सिक्योरिटी व एजूकेशन पर एसजीपीसी समझौता नहीं करेगी। पुख्ता इंतजाम के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में सचिव अवतार सिंह सांपला, एडिशनल सचिव महिंदर सिंह और डायरेक्टर (शिक्षा) जतिंदर सिंह शामिल रहे। एसजीपीसी के अधीन आते करीब सवा सौ स्कूल-कालेजों में नए नियमों को लागू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें