फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में बढ़ा शिअद का वोट प्रतिशत, कोर कमेटी ने जताया सुखबीर का आभार

Wed, 29 May 2019 11:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अकाली दल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल लोकसभा चुनाव में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका वोट प्रतिशत बढ़ा है। 35 विधानसभा हलकों में पार्टी पहले और 16 में दूसरे स्थान पर रही। पार्टी ने उन चार लाख वोटरों का आभार जताया जिन्होंने कांग्रेस को छोड़ कर दोबारा शिअद पर भरोसा जताया। शिअद की कोर कमेटी की बैठक में गठबंधन का वोट प्रतिशत से तीस से बढ़ कर 37 प्रतिशत होने केलिए लोगों का धन्यवाद किया गया। साथ ही गठबंधन प्रत्याशियों के लिए कड़ी मेहनत करने वाले शिअद-भाजपा वर्करों का भी आभार जताया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि इस चुनाव में आप और कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने 17 सीटें जीती थीं, इस बार वे 35 सीटों पर आगे रहे हैं। जिनमें शिअद 21 और भाजपा 14 पर आगे रही है। कोर कमेटी ने एक प्रस्ताव पास कर चुनाव में बेहतरीन नेतृत्व के लिए सुखबीर बादल का आभार जताया। जिसमें वे लाखों वर्करों और पंजाबियों से मिले। पंजाब में सबसे ज्यादा अंतर से जीत के लिए सुखबीर को बधाई दी गई। हरसिमरत कौर बादल को भी बठिंडा से जीतने के लिए बधाई दी गई।

मीटिंग में कहा गया कि जिन लोगों ने भी बेअदबी केमुद्दे का सियासीकरण करने की कोशिश की, वे खत्म हो गए। जिनमें सुनील जाखड़, सुखपाल खैरा, बलजीत सिंह दादूवाल, ध्यान सिंह मंड, सिमरनजीत सिंह मान और कथित टकसाली शामिल हैं। लोगों ने इनको बिल्कुल नकार दिया। कोर कमेटी ने एक और प्रस्ताव पास कर बिजली के रेट बढ़ाने के लिए सरकार की निंदा की। पार्टी ने कहा कि गरीबों से दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा पहले ही ले ली गई है। किसान, कारोबारी, उद्यमी सरकार की नीतियों के चलते दबाव में हैं। अब उन पर और बोझ डाला गया है। राज्य में दुष्कर्म और कत्ल के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें