फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देश के इस राज्य में विस्तार करेगी अकाली दल, की बड़ी घोषणा

Wed, 04 May 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपना संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने और पार्टी विस्तार के उद्देश्य से शिरोमणि अकाली दल ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल सियासी पक्ष से देश के सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2017 लड़ेगा। पार्टी ने उत्तरप्रदेश में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने और प्रभाव बढ़ाने को कमर कस ली।
विज्ञापन


शिअद वहां समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठजोड़ करेगा। पार्टी प्रधान और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने नई दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी एजेंडे का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में एक सिलसिलेवार मुहिम शुरू की जाएगी। जल्द संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जाएगा।

उन्होंने एक पांच मेंबरी कमेटी का एलान किया, जोकि शिअद को यूपी में सियासी तौर पर मजबूत करने और चुनाव केमद्देनजर 40-45 सीटों की तलाश करेगी। जहां सिख और पंजाबी ज्यादा हों या पार्टी की जीत की संभावना हो। कमेटी में सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ व प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके, दिल्ली इकाई के प्रधान मनजीत सिंह जीके और अवतार सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी दो हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी। सुखबीर ने कहा कि भाजपा से गठजोड़ मजबूत है और कायम रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राय सिंह को शिअद यूपी मामलों का इंचार्ज नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि यूपी में रहने वाले पंजाबियों व सिखों को एक झंडे तले लाया जाएगा। क्योंकि विभिन्न सियासी दलों ने इन्हें एक वोट बैंक केरूप में इस्तेमाल किया। मतलब निकल जाने के बाद उन्हें पूछा तक नहीं। उन्होंने यूपी कांग्रेस नेता तेजवंत सिंह और सपा नेता हरजीत सिंह के शिअद में शामिल होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें