फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली तो शुरुआत है, देशभर में दिखेंगे अकाली: बादल

Thu, 29 Jan 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बनी हुई है। एक-एक सीट के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंक चुकी है। यहां तक कि गठबंधन के तहत अकालियों को मिली चार सीटों पर भी भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कमान संभाले हुए है।
विज्ञापन


वहीं, अकालियों को सिर्फ अपनी चार सीटों से ही दरकार है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के सिख नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई।

इसमें पंजाब के उपमुख्यमंत्री व अकाली दल बादल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे। इस दौरान बादल का फोकस सिर्फ अकालियों की चार सीटों पर ही केंद्रित रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से अकाली ने अपने अपने दम पर हरियाणा में पैठ बनाई है ठीक वैसे ही दिल्ली में भी पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन

यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में उम्मीदवार उतारेगा शिअद

सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अकाली दल को पंजाब से बाहर अपने दम पर विधायक बनाने का काम किया। वैसे ही मेरा सपना है कि पंजाब से तमिलनाडु तक हर राज्य में एक अकाली विधायक जरूर हो।

साथ ही आने वाले समय में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में भी पार्टी उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शिअद को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

सुखबीर ने बताया कि दिल्ली चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की ओर भी रुख किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा अकाली दल की सीट पर भी केंद्रीय मंत्रियों की तैनाती के साथ ही पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति, संघ के पूर्णकालिकों को तैनात कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें