फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: शिअद नेता हरभजन डंग का निधन, जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा

Mon, 08 May 2023 12:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

डंग जिला अध्यक्ष के साथ-साथ छह बार पार्षद रह चुके हैं। वे पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं। जब से अकाली दल से जुड़े और पार्टी के प्रति अच्छी कारगुजारी की। इसके चलते उन्हें पार्षद का टिकट दिया गया था।
विज्ञापन
हरभजन सिंह डंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष हरभजन सिंह डंग को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान दिल का दौड़ा पड़ा। उन्हें तुरंत लुधियाना रेफर कर दिया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इससे लुधियाना में उनके समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन के श्मशानघाट में कर दिया गया। इस दौरान अकाली दल के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा, पूर्व मंत्री महेश इंद्र ग्रेवाल, गुरप्रीत सिंह बबल, कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत अकाली दल के बड़े नेता, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के नेता रहे। 

डंग जिला अध्यक्ष के साथ-साथ छह बार पार्षद रह चुके हैं। वे पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं। जब से अकाली दल से जुड़े और पार्टी के प्रति अच्छी कारगुजारी की। इसके चलते उन्हें पार्षद का टिकट दिया गया था। इस तरह से वह लगातार छह बार चुनाव जीत कर पार्षद बने। पार्टी में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


पार्टी के लिए बेहतरीन काम करने पर उन्हें जिला अध्यक्ष भी बनाया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार होने के चलते उनकी जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए ड्यूटी भी लगी थी। लेकिन प्रचार के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे तीन बेटे व पत्नी को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें