मनीमाजरा। अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन समिति की ओर से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) चंडीगढ़ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राजा को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरजीत सिंह राजा ने समिति का आभार जताते हुए कहा धन्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के पावन धाम श्री खुरलगढ़ साहिब चरण चोह गंगा अमृत कुंड सचखंड में मत्था टेकने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज को समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं, जिन्हें जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ जगतार सिंह, कुलदीप सिंह राणा, मीत खोखर, गुरप्रीत सिंह बॉबी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।