फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं बाजवा: शिअद

Mon, 09 Jun 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह पराजय के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जिसके चलते वह बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली, सोहन सिंह ठंडल, एनके शर्मा, विरसा सिंह बल्टोहा, सरूप चंद सिंगला ने कहा कि शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार की मौत के बाद बाजवा ने शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका को लेकर गलत बयानबाजी की है।

यह दुखी परिवार के साथ हमदर्दी जताना नहीं, बल्कि इस मुद्दे पर सियासी रोटियां सेंकना है। अकाली नेताओं ने कहा कि चुनाव में हार केबाद बाजवा पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं, कोई भी उन्हें लीडर नहीं मान रहा है। बाजवा अपनी पत्नी चरनजीत कौर बाजवा के हलके में भी हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें