फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखा हत्याकांड: आरोपी पति ने घटनास्थल पर दोहराई वारदात, दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप
विज्ञापन

- भाई रांची से आज पहुंचेंगे चंडीगढ़, सेक्टर-16 जीएमसीएच की मोर्चरी में रखा है शव


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। सेक्टर-10 की लेजर वैली में हुए शिखा हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-3 थाना पुलिस शनिवार को गिरफ्तार आरोपी पति रॉबिन को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपी से पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट करवाया। इससे पहले आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे गहन पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि वारदात के आखिरी समय में रॉबिन ने अपने किसी साथी को भी फोन किया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।
पत्नी के चरित्र पर करता था शक
रिमांड के दौरान पूछताछ में नयागांव निवासी 27 वर्षीय रॉबिन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे यह डर भी सता रहा था कि शिखा उसे तलाक दे देगी। मूल रूप से रांची की रहने वाली 25 वर्षीय शिखा अपने दो छोटे बच्चों के साथ पति से अलग सेक्टर-15 में अपनी मां गुंजन के पास रह रही थी।
विज्ञापन

ऑफिस से साथ निकले, लेजर वैली में की हत्या
आरोपी के अनुसार वीरवार दोपहर वह सेक्टर-27 स्थित शिखा के ऑफिस पहुंचा था। वहां से दोनों शिखा की एक्टिवा पर खाना खाने गए और इसके बाद शहर में घूमते रहे। शाम करीब 7:25 बजे दोनों लेजर वैली पहुंचे। वहां रॉबिन ने शिखा से पूछा कि क्या वह उसे तलाक देना चाहती है। शिखा ने हां में जवाब दिया तो वह गुस्से में आ गया। उसने वहां पड़े भारी पेवर ब्लॉक से शिखा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर मौके से फरार हो गया।
सेक्टर-10 मार्केट से दबोचा था आरोपी
शुक्रवार सुबह लेजर वैली में शिखा का शव मिलने के बाद इंस्पेक्टर संजीव कुमार की टीम ने तेजी से जांच करते हुए उसी रात आरोपी रॉबिन को सेक्टर-10 मार्केट से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी के फोन कॉल और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है।
आज पहुंचेगा मृतका का परिवार, पैनल करेगा पोस्टमार्टम
शिखा का शव फिलहाल सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतका के भाई रांची से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं और रविवार को पहुंचेंगे। परिजनों की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


कोट

पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। सीन रिक्रएशन भी कराया है। आरोपी से हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। - संजीव कुमार, थाना एसएचओ, सेक्टर-3 चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें