फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज गिल के पिता को धमकी: फोन पर कहा- दिवाली से पहले करेंगे हत्या, गोली से नहीं टुकड़े-टुकड़े करके मारेंगे

Sat, 08 Oct 2022 12:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने गिल दिसंबर 2021 में भाजपा का दामन थामा था। वह पहले भी विधानसभा व लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अब वह भाजपा में शामिल होकर श्री खडूर साहिब विधानसभा हलका से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने यह इच्छा जताई थी।  
विज्ञापन
Santokh singh sukh, Shehnaaz Gill - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री व पंजाबी गायक और बिग बॉस सीजन 13 की फाइनलिस्ट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को शुक्रवार देर रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी आई है। फोन करने वाले आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए दिवाली से पहले हत्या करने की बात कही है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। इससे पहले भी सुख पर जंडियाला गुरु क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था।

विज्ञापन


संतोख गिल ने बताया कि शुक्रवार को वे किसी काम के सिलसिले में अपनी कार में सवार होकर तरनतारन की ओर जा रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देगा। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें गोली से नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा।

वहीं दूसरी तरफ एसएसपी देहात स्वपन शर्मा ने बताया कि इससे संबंधित सबूत लेकर मामले में जांच शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शहनाज गिल के पिता को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल 25 दिसंबर की रात भी बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। इसमें पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों पर केस दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास के इलाके से सीसीटीवी की फुटेज लेकर खंगाली मगर अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लग सका। बता दें कि संतोख सिंह ने गिल दिसंबर 2021 में भाजपा का दामन थामा था। वह पहले भी विधानसभा व लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अब वह भाजपा में शामिल होकर श्री खडूर साहिब विधानसभा हलका से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने यह इच्छा जताई थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें