फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड हुआ धराशयी.. अब खुले आसमान के नीचे भाषण देंगे नेताजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में बने रैली ग्राउंड की हालत खराब है। हालत यह है कि अब नेताजी को खुले आसमान में ही भाषण देना होगा, क्योंकि कुछ दिनों पहले आंधी तूफान में रैली ग्राउंड में लगा शेड धराशायी हो गया था। इसके बाद से चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने रैली ग्राउंड को उसके हाल पर छोड़ दिया है। रैली ग्राउंड में बने शौचालयों के कमरों के दरवाजे तक उखाड़ लिए गए हैं। धराशायी शेड के खंबे भी गायब हैं।
विज्ञापन

रैली ग्राउंड के रखरखाव पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसकी देखरेख के लिए कोई चौकीदार भी होता तो यह हाल नहीं होता। ग्राउंड में बड़ी-बड़ी घास उग आई हैं। साल 2005 में रैली ग्राउंड बना था। पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोग सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड या फिर सेक्टर-22 स्थित नेहरू पार्क में रैलियां करते थे। कई बार मटका चौक पर भी धरना देने के लिए विभिन्न पार्टियों के लोग पहुंच जाते थे। साल 1996 में पंजाब के किसानों का बड़ा जत्था कई दिनों तक मटका चौक पर धरना देकर बैठा रहा। इससे रोज गार्डन और आसपास में काफी गंदगी फैल गई। इसके बाद यूटी प्रशासन ने सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड का निर्माण करवाया। इसके बाद से अब हर बड़ी रैली इसी ग्राउंड में होती है।
पीएम भी रैली ग्राउंड में कर चुके हैं संबोधित
रैली ग्राउंड में पीएम मोदी के अलावा भाजपा, कांग्रेस, बसपा व अकाली दल के बड़े नेता अपने कार्यक्रमों के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोट..
कोविड के कारण रैली ग्राउंड की देखरेख में कमी आई है। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी कोविड में लगी रही। जल्द ही रैली ग्राउंड का जायजा लेकर इसकी सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर काम शुरू होगा। नए शेड लगाए जाएंगे। शौचालय व अन्य सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल शर्मा, कार्यपालक अभियंता, सीपी डिविजन नंबर तीन चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें