चंडीगढ़। सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट सोमवार को बंद रहेगी। मार्केट को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को मार्केट सुचारु रूप से खुलेगी। शास्त्री मार्केट प्रधान जसविंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इससे खतरा बढ़ गया है। मार्केट में भी आवाजाही बढ़ी है। त्योहार भी नजदीक हैं। ऐसे में मार्केट के सभी व्यापारियों ने सैनिटाइजेशन की मांग रखी थी। उसके बाद सोमवार को दिन तय किया गया। सैनिटाइजेशन का कार्य नगर निगम की ओर से किया जाएगा।