टीचर की शर्मनाक करतूत देखिए। उसने नया घर खरीदा और बच्चों के मिड डे मील से दोस्तों को पार्टी दी। यह कारनामा हुआ चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित गवर्नमेंट स्कूल में। स्कूल में छुट्टी थी और अध्यापकों ने बच्चों के मिड-डे मील के सामान से बने लजीज खाने का लुत्फ उठाया। कुछ सामान बाहर से भी लाया गया था।
हुआ यूं कि स्कूल के ही एक अध्यापक ने घर खरीदा था और इसीलिए उन्होंने पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के लिए जो खाना तैयार किया गया, उसे बनाने के लिए स्कूल का मिड डे मील के लिए आया सिलेंडर इस्तेमाल किया गया।
इसके अलावा मिड डे मील के लिए आई खाद्य सामग्री भी इस्तेमाल की तथा खाना भी उसी रसोइया ने बनाया जो मिड मील के लिए रखा गया है। रविवार को होने वाली सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए स्कूल में सेंटर बना है और इसी वजह से शनिवार को छुट्टी की गई थी।