फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही इमाम बोले, दिमागी संतुलन खो चुके हैं गिरिराज

Mon, 21 Dec 2015 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान की मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगता है कि गिरिराज अपना दीमागी संतुलन खो चुके हैं। उन्हें केंद्र सरकार से त्यागपत्र देकर अपना इलाज करवाना चाहिए,  क्योंकि उनकी बोल भारतीय संविधान और संस्कृति दोनों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि मुसलमान औलाद को खुदा की रहमत समझते हैं और दुनिया में आने वाले किसी भी बच्चों को गर्भ में मारना व रोकना हराम है।

शाही इमाम ने कहा कि गिरिराज सिंह को अगर देश में बढ़ रही जनसंख्या की चिंता है तो बहुसंख्यकों के बच्चे पैदा करने पर रोक लगाने का कानून बनाएं।

मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं कि वह यह तय करेगा कि कौन वोट दे सकता है और कौन नहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने भी देश के लिए कुर्बानियां दी हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी, गुलाम हसन कैसर, मुफ्ती जमालुदीन, शाह नवाज, बाबुल खान, अंजुम, अजाद अली, अकरम अली और शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें