फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही इमाम ने बताया समय, कब दिखेगा पवित्र रमजान का चांद?

Mon, 06 Jun 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना के शाही इमाम - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
शाही इमाम और रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने अपील की है कि छह जून को हर मुसलमान रमजान-उल-मुबारक का मुबारक चांद देखे।
विज्ञापन


शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी भी मुसलमान को रमजान का चांद नजर आ जाता है तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना से संपर्क करें ताकि रमजान का एलान किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर सोमवार को रमजान का चांद नजर आ जाता है तो सात जून को पहला रोजा होगा वरना आठ जून को पहला रोजा होगा।

शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने बताया कि रमजान का महीना बड़ी बरकत वाला है। इस महीने में हर मुसलमान को चाहिए कि वह रोजा रख कर ज्यादा से ज्यादा कुरआन पढ़ें, अच्छे काम करें, गरीबों की सहायता करें और किसी को तकलीफ न पहुंचाए। शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने इस पवित्र महीने के मौके पर सभी लोगों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें