शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन द्वारा टॉयलेट सीट कवर व पायदान पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर प्रकाशित करने का गंभीर नोटिस लिया है। एसजीपीसी ने कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा है। कमेटी प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि कंपनी की इस घटिया हरकत के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी दर्ज करवाई जा रही है। कंपनी अपने उत्पादन बेचने के लिए सिखों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। कंपनी की इस हरकत से सिखों में रोष व्याप्त है। इससे पहले भी कंपनी ने इस प्रकार की हरकत की थी। एसजीपीसी की कार्रवाई के बाद कंपनी ने माफी मांगी थी। कंपनी जानबूझकर सिखों की भावनाओं को बार-बार भड़का रही है। लौंगोवाल ने सिख संगत से अपील की कि इस प्रकार की कंपनियों का विरोध किया जाए। इन कंपनी से कोई भी खरीदारी न की जाए।