शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों विशेष कर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित धार्मिक समागम में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से पासपोर्ट जमा करने की तारीख में दस दिन की बढ़ोतरी कर दी है।
एसजीपीसी के सचिव मंजीत सिंह बाठ ने बताया कि एसजीपीसी प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जत्था भेज रही है। श्रद्धालु 20 अगस्त तक अपने पासपोर्ट एसजीपीसी के यात्रा विभाग में जमा करवाए। इससे पहले एसजीपीसी ने 10 अगस्त तक पासपोर्ट जमा करवाने के लिए आग्रह किया था।
श्रद्धालुओं की मांग पर दस दिन बढ़ाए गए हैं। श्रद्धालु पासपोर्ट के साथ एसजीपीसी सदस्य की सिफारिश का पत्र, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड या वोटर कार्ड भी जमा करवाएं।