फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोइंग चैंपियनशिप में एसजीजीएस कॉलेज-26 विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक पर आयोजित पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज रोइंग (पुरुष) चैंपियनशिप में श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज-26 ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम ने 154 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता में 120 अंकों के साथ डीएवी कॉलेज-10 ने दूसरा और 72 अंकों के साथ जीजीडीएसडी कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं की कैटेगरी में 154 अंक हासिल कर जीजीएस कॉलेज फॉर वुमन-26 ने पहला, डीएवी कॉलेज-10 ने 106 हासिल कर दूसरा स्थान और पीजीजीसी-11 ने 80 प्वांइट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज याटिंग (पुरुष) चैंपियनशिप में 12 प्वांइट हासिल कर पीजीजीसी सेक्टर -11 और जीजीडी एसडी कॉलेज ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं, पीजीजीसी-11 ने 10 प्वाइंट हासिल कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की कैटेगरी में पीजीजीसी-11 ने 16 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया, पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस ने 16 प्वांइट हासिल कर दूसरा और जीजीएस कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 ने आठ प्वाइंट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें