फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों के समर्थन में एसएफएस ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में ई रिक्शा चालकों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही। इनके समर्थन में उतरे एसएफएस के कार्यकर्ताओं ने भी शनिवार को पीयू के गेट नंबर एक के पास ई रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा, पीयू प्रशासन व ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण चालकों का शोषण किया गया। वह बिना वेतन के लगातार काम करते रहे, अब ठेकेदार की ओर से वेतन नहीं देने का बहाना बनाया जा रहा है। साथ ही उनसे अधिक रुपये प्रतिदिन कमाकर देने का दबाव बनाया जा रहा है, जो गलत है। यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार से यह प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें