फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सोनाली फोगाट के लिए सीएम योगी ने मांगे वोट, कांग्रेस और पाकिस्तान पर किया करारा हमला

Sat, 12 Oct 2019 07:25 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिसार के आदमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि एयरस्ट्राइक के लिए सुखोई विमान ने सिरसा से उड़ान भरी थी। पाकिस्तान को सबक सिखाने में हिसार की धरती विशेष रूप से काम आई है। 

विज्ञापन


योगी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक से दो लोगों को काफी दर्द हुआ। एक पाकिस्तान को और दूसरा राहुल गांधी को। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाया जो ऐतिहासिक फैसला है। 

योगी आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सोनाली आदमपुर की भांजी है। बीजेपी उम्मीदवार सोनाली को तो बिना मांगे वोट मिलना चाहिए। सोनाली फोगाट को आदमपुर में जीता दो और मनोहर लाल को सीएम बना दो।
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई नेता भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूचि में शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें