फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः लड़की को किडनैप कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पहुंची तो थानेदार ने भगाया

Thu, 18 Oct 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जालंधर में एक 18 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। 18 साल की लड़की को दो कार सवार युवकों ने मंगलवार रात को करीब 11:30 बजे उस समय किडनैप कर लिया, जब वह राम लीला देखकर लौट रही थी। दोनों युवकों ने लड़की के साथ राजनगर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया। रात को लड़की की चीखें सुनकर वहां पर लोग जमा हुए, तो आरोपी लड़की को छोड़ फरार हो गए। 

विज्ञापन


इससे ज्यादा शर्मनाक बात तब हुई, जब बुधवार को लड़की को लेकर उसके परिवार वाले थाना बस्ती बावा खेल में पहुंचे और वहां पर लड़की ने एसएचओ गगनदीप घुम्मण को सारी घटना बताई। एसएचओ घुम्मण ने लड़की को इंसाफ देने के बजाय वहां से भगा दिया। आखिरकार, मामला कांग्रेस पार्षद लखबीर सिंह बाजवा के पास पहुंचा, तो वह थाने में आए, लेकिन थानेदार गगनदीप घुम्मण ने उनकी बात भी नहीं सुनी। 

लोगों ने लड़की को इंसाफ न मिलने पर रोष व्यक्त किया और बाद में पार्षद बाजवा लड़की को लेकर कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत भुल्लर के पास पहुंचे। कमिश्नर भुल्लर ने लड़की की पूरी बात सुनी और तुरंत एसएचओ गगनदीप घुम्मण को केस दर्ज करने के आदेश दिए। लड़की ने बताया कि वह मंगलवार रात को घर लौट रही थी कि गैस सिलेंडर का काम करने वाले राजू ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसे जबरन कार में डालकर राजनगर के एक घर में ले गए और दोनों ने बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शोर सुनने के बाद स्थानीय लोग जमा हो गए। आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। एडीसीपी सुडन विजी का कहना है कि पुलिस लड़की के बयान दर्ज कर रही है और आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। एसएचओ गगनदीप घुम्मण के व्यवहार के बारे में उनका कहना था, जांच की जाएगी, दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें