फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में सेक्स रैकेट, 7 महिलाओं समेत 15 मना रहे थे रंगरलियां

Sun, 24 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में सेक्स रैकेट का खुलासा
विज्ञापन
पुलिस ने होटल में छापा मारा तो कमरों की हालत देखकर होश उड़ गए। 7 महिलाओं समेत 15 लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। मोगा पुलिस ने सभी को काबू कर होटल मालिकों समेत 17 खिलाफ देह व्यापार की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


यहां एक माह में पुलिस का होटलों पर यह चौथा छापा है। डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल मालिक देह व्यापार के लिए मोटी रकम वसूल कर कमरे किराये पर देते हैं।

उन्होंने बताया सिटी पुलिस का एक माह में होटलों में चौथा छापा है। उन्होंने बताया कि थाना सिटी साउथ  प्रमुख दर्शन सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने होटल मेहताब में छापा मारा और 7 जोड़ों को ऐतराज योग्य हालत में काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

sex racket - फोटो : Demo Pic
हरिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी में होटल मालिकों समेत 17 खिलाफ देह व्यापार की धाराओं 3/4/5/6/7 अमोरल ट्रैफिक आफ प्रिवेंशन एक्ट 1956, 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मुताबिक होटल मेहताब मालिक रणजीत सिंह उर्फ भोला गांव रटोल जिला फिरोजपुर और रणजीत सिंह बराड़ गांव भुट्टीवाला को देह व्यापार के तहत दर्ज केस में नामजद किया गया है।

होटल मैनेजर देविंदर सिंह, रविंदर सिंह होशियारपुर, गुरप्रीत सिंह डोगर बस्ती फरीदकोट,जगदीप सिंह गांव लोहगढ़, लखविंदर सिंह गांव रोडे, सिमरनजीत सिंह हाकम का अगवाड़ मोगा, परमिंदर सिंह गांव मल्लावाल जिला फिरोजपुर और रमनदीप सिंह गांव बहोना के अलावा 7 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें