फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इको सिटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ब्लॉक, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ के नाम से मशहूर सैटेलाइट सिटी इको सिटी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। गर्म मौसम में बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए स्थानीय लोगों ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने मामले में पंजाब सरकार व गमाडा सहित अन्य को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए इको सिटी-1 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट को बताया गया कि इको सिटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ब्लॉक होने के चलते गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। गर्मी के मौसम में यह बीमारी फैलने का कारण बन सकता है। यह भी बताया गया है कि इको सिटी-1 और 2 के साथ-साथ मेडिसिटी के ठोस कचरे को एकत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं है। कचरे को निचले इलाके में फेंका जा रहा है, जो जयंती की राव का हिस्सा है। इसके अलावा निचले इलाके में एक झुग्गी भी बस रही है। कॉलोनी में लाइट भी काम नहीं करती हैं जिससे रात में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होती है।
स्थानीय निवासियों के लिए रात के समय बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं रहता। इको सिटी के विकसित सेक्टरों के करीब पुलिस का कोई स्थायी बंदोबस्त नहीं है और पुलिस स्टेशन बहुत दूर है। इन सबके चलते कोई प्रभावी पुलिस गश्त नहीं है। यह भी बताया गया कि न्यू चंडीगढ़ को चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर उपलब्ध कराने का मुद्दा भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर हाईकोर्ट ने इस याचिका पर लंबित याचिका के साथ सुनवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान गमाडा ने बताया कि एसटीपी को ठीक करने का काम जारी है और इसे मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का पंजाब सरकार व गमाडा को आदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें