फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों को बड़ा तोहफा, सातवें वेतन आयोग का लाभ

Tue, 16 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग का लाभ - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरियाणा के बिजली कर्मियों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। सरकार की मंजूरी के बाद बिजली निगमों ने 23757 बिजली कर्मियों और अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ एक जनवरी, 2016 से लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने 17 मई का निगम मुख्यालय पंचकूला का घेराव टाल दिया है। यूनियन के प्रधान देवेंद्र हुड्डा और वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष लांबा ने बताया कि 17 मई को कर्मचारी भवन रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया है। इसमें विचार-विमर्श कर आगामी निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें