फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में छात्र की हत्या के मामले में अब सात पर चलेगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान हुई हिमाचल प्रदेश के रहने वाले युवक की हत्या के मामले में सात आरोपियों पर अब मुकदमा चलेगा। जिला अदालत ने बुधवार को आरोप तय कर दिए।
विज्ञापन

अदालत ने जिन सात आरोपियों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है, उनमें ऋतिक, प्रेम भानू, हर्ष उर्फ हर्षू, उदय तुषार, राघव, लविश और साहिल शामिल हैं। इन पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 109, 191(2), 191(3), 190 और 103 के तहत आरोप तय किए गए हैं। मुकदमे की सुनवाई 23 अक्तूबर से शुरू होगी।
मार्च में पीयू में हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा का कार्यक्रम था। शो के दौरान कुछ बाहरी युवक मंच के सामने कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बना रहे थे। धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद बाउंसरों ने शांत करवा दिया था लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद माहौल बिगड़ गया। स्टेज के पीछे अंधेरे मैदान में आरोपियों ने घात लगाकर यूनिवर्सिटी के छात्र आदित्य ठाकुर और उसके साथियों पर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों और डंडों से हमले में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान पीजीआई में उसकी मौत हो गई। साथी अनिरुद्ध भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। पुलिस पहले ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें