फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक पर सात लोगों ने किया हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव जगतपुरा में मोटरसाइकिल की सर्विस करवा रहे युवक पर सात लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। इस संबंध में फेज-11 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गंगा वासी जगतपुरा, दोष पाल, दीपक और तीन-चार अज्ञात लोगों के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विवेक कुमार वासी जगतपुरा ने बताया कि पांच फरवरी को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से थोड़ी दूर स्थित एक दुकान से मोटरसाइकिल की सर्विस करवा रहा था। इतने में उक्त आरोपी आए और उन्होंने उसे घेर लिया। इसके बाद उन्होंने उसे गालियां निकालनी शुरू कर दीं। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद अब उन्होंने उक्त दोषियों के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें