चंडीगढ़। कोरोना काल के दौरान फैक्टरी से निकाले जाने पर जब कर्मचारी ने वेतन मांगा तो मालिक समेत सात लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे कर्मचारी युवक जख्मी हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासी मनीष राजभर को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है।
हल्लोमाजरा का रहने वाला मनीष डेराबस्सी स्थित एक पीतल की फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि कोरोना काल की मंदी के वजह से उसका दो महीने का वेतन रोक लिया गया। विरोध करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। आरोप है कि दो दिन पहले फैक्टरी में जाकर उसने वेतन मांगा तो मालिक ने देने से मना कर दिया। इसके बाद वह उनका मोबाइल लेकर आ गया। बीते बुधवार रात मालिक समेत सात लोग उसके घर पर आ धमके और उसकी जमकर पिटाई कर दी। ब्यूरो