फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वाहनों पर अवैध विज्ञापन लगाने वालों को सात दिन की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑटो-रिक्शा समेत निजी और सार्वजनिक वाहनों पर बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम ने बुधवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर ऐसे सभी विज्ञापन सात दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं। तय समय में विज्ञापन नहीं हटाए गए तो निगम इन्हें खुद हटवाएगा। साथ ही संबंधित वाहन मालिकों, विज्ञापन एजेंसियों और जिम्मेदार लोगों से जुर्माना भी वसूलेगा।
विज्ञापन

निगम के संज्ञान में आया है कि शहर में ऑटो-रिक्शा समेत अन्य वाहनों पर बिना अनुमति कंपनियों और राजनीतिक दलों के नेताओं के विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। ऑटो चालक इन विज्ञापनों के जरिये संबंधित कंपनियों और अन्य लोगों से पैसे लेते हैं जबकि निगम को इससे राजस्व का नुकसान होता है। इसी के मद्देनजर 18 नवंबर को जारी नोटिस में सात दिन का समय दिया गया है।
होर्डिंग-बैनर लगाने के लिए भी लेनी होगी मंजूरी
निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी सार्वजनिक या निजी संपत्ति अथवा वाहन पर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और अन्य विज्ञापन सामग्री लगाने के लिए निर्धारित अनुमति अनिवार्य है। चुनाव प्रचार सामग्री भी इसके दायरे में आएगी। इसके लिए चंडीगढ़ एडवर्टाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर-1954 और अन्य लागू कानूनों के तहत मंजूरी लेनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विज्ञापन हटाने और जुर्माना वसूलने के अलावा लागू आपराधिक कानूनों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें