चंडीगढ़। पीजीआई के पास सेक्टर-11 के कॉलेज के दीवार से सटी जगह पर सोमवार को सात दिवसीय लंगर शुरू हो गया। यह लंगर गांव खुड्डाअलीशेर के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब की ओर से लगाया गया है।
लंगर का आयोजन दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों, माता गुजर कौर और मोती राम मेहरा जी की महान शहादत को समर्पित है। इस मौके पर खुड्डा अलीशेर के गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ। लंगर में चावल, दाल और प्रसादा लोगों ने ग्रहण किया। बाबा गुरदियाल सिंह ने कहा कि पहले दिन करीब 6000 लोगाें ने लंगर ग्रहण किया। बड़े बड़े बर्तन में लंगर बनाया जा रहा है। गांव के लोग सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में बेटियां आनी शुरू हो गई हैं। इस मौके पर बाबा गुरदयाल, खुशहाल सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरचरण सिंह, भगत सिंह, मनदीप सिंह, बलजीत सिंह। गुरमेल सिंह, रुपिंदर कौर, नीता, विमला सहित बड़ी संख्या में संगत सेवा कर रही है।