फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बंदर को बंधक बनाने के मामले में वन विभाग को झटका, दूसरी शिकायत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ही घटना पर दो मुकदमों की अनुमति नहीं, अदालत ने पुनरीक्षण याचिका ठुकराई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


चंडीगढ़। बंदर को कथित रूप से कैद में रखने और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में वन एवं वन्यजीव विभाग को झटका लगा है। चंडीगढ़ के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने विभाग की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है। विभाग ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें टैटू आर्टिस्ट कमलजीत सिंह के खिलाफ दूसरी शिकायत दर्ज करने की अनुमति नहीं दी गई थी। अदालत ने कहा कि एक ही घटना और लगभग समान आरोपों के आधार पर दोबारा आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती। बाद में नए साक्ष्य मिलने का मतलब यह नहीं है कि पहले से दर्ज शिकायत खत्म हो गई। ऐसे साक्ष्य मौजूदा मामले में संबंधित अदालत के सामने रखे जा सकते हैं।
मामले में वन विभाग ने 20 अगस्त 2020 को टैटू स्टूडियो कम्ज इंकजोन के मालिक कमलजीत सिंह और मैनेजर दीपक वोहरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि दोनों ने बंदर को कैद में रखा और उसकी तस्वीर कमलजीत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। विभाग ने 19 अगस्त 2020 को दोनों को गिरफ्तार भी किया था। बचाव पक्ष के वकील हरलोव सिंह राजपूत ने दलील दी थी कि दूसरी शिकायत में भी वही आरोपी और लगभग वही आरोप हैं। अदालत ने इस दलील को स्वीकार करते हुए विभाग की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स : पहली शिकायत पर जारी रहेगी सुनवाई
अदालत ने साफ किया कि इस फैसले से 20 अगस्त 2020 को दर्ज मूल शिकायत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उसमें लगाए गए आरोपों पर संबंधित अदालत उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के आधार पर स्वतंत्र रूप से फैसला करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें