फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पैसाें से भरा पर्स लाैटाकर ईमानदारी की पेश की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सफर के दौरान एक यात्री का गुम हुआ पर्स वापस लौटाकर हरियाणा रोडवेज सब डिपो कालका के कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


बलदेव सिंह ने बताया कि रविवार को वह कालका से जम्मू कटरा जाने वाली बस में पिंजौर से सवार हुआ था और हाउसिंग बोर्ड चौक पर उतर गए थे। कुछ देर बाद उन्हें ध्यान आया कि उनका पर्स बस में ही रह गया है। इसकी जानकारी उन्होंने कालका बस स्टैंड पर पहुंच अड्डा इंचार्ज को दी। वहीं मामले की जानकारी बस के चालक-परिचालक को दी गई, जिन्होंने बताया कि पर्स उनके पास सुरक्षित है। मंगलवार को ड्यूटी इंचार्ज प्रदीप बूरा ने उनको सही सलामत उनका पर्स वापस लौटा दिया।उन्होंने बताया कि पर्स करीब 4700 रुपये सहित एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व जरूरी कागजात मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें