फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारी ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत दर्ज हुए 10 दिन से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर बीते मंगलवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) आधे घंटे तक बंद रहा। स्टाफ का कहना था कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई न होने के बाद 10 अन्य महिला कर्मचारियों ने भी आरोपी के खिलाफ दोबारा पत्र लिखकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कॉन्फेडेंशियल लेटर के जरिए दर्ज शिकायत को गोपनीय रखने के बजाय एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी तक पहुंचाया गया, जिससे उनकी गोपनीयता भंग हुई। पीड़िता ने अपने पत्र में कहा है कि यौन उत्पीड़न, जाति आधारित दुर्व्यवहार, लिंग-भेदभाव, मानसिक आघात और प्रशासनिक अधिकार का दुरुपयोग संस्थागत नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने आंतरिक शिकायत समिति गठित करने, निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसे सुरक्षित कार्य वातावरण मुहैया कराया जाए और आरोपी पर जल्द से जल्द विभागीय व कानूनी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें