वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह व उनकी मां की हत्याकांड की जांच में कई ऐसे सच सामने आए हैं, जो हत्यारों को पकड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जिन पांच लोगों के फोटो जारी किए थे। उन सभी ने खुद ही पुलिस की जांच को ज्वाइन कर लिया है। बुधवार देर शाम तक पुलिस उसने पूछताछ करती रही। पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।
इस संबंध में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि किसी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह कुछ भी बताने से बचते रहे। वहीं, जांच में पता चला है कि यह पांचों जगराओं निवासी व्यक्ति के भी संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों ने जांच ज्वाइन की है। इनमें गुरजिंदर सिंह निवासी मलेरकोटला, सतनाम गिल व अर्शदीप निवासी रायकोर्ट नजदीक मलेरकोटला, अर्पित व लक्की उर्फ खुराना शामिल है।
यह सभी लोग जगराओं निवासी विक्की के संपर्क में थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने गुरजिंदर, सतनाम गिल, अर्शदीप, अर्पित व लक्की उर्फ खुराना की फोटो रिलीज की थी। जबकि विक्की उनका ही दोस्त था। उसकी फोटो उनके पास नहीं थी। दूसरी तरफ पुलिस ने इन इलाकों की पुलिस व अन्य एजेंसियों से भी संपर्क साधा है। साथ ही आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।