फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां के मर्डर केस में नए सच आए सामने, जानिए

Wed, 25 Oct 2017 01:03 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह व उनकी मां की हत्याकांड की जांच में कई ऐसे सच सामने आए हैं, जो हत्यारों को पकड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जिन पांच लोगों के फोटो जारी किए थे। उन सभी ने खुद ही पुलिस की जांच को ज्वाइन कर लिया है। बुधवार देर शाम तक पुलिस उसने पूछताछ करती रही। पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि किसी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह कुछ भी बताने से बचते रहे। वहीं, जांच में पता चला है कि यह पांचों जगराओं निवासी व्यक्ति के भी संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों ने जांच ज्वाइन की है। इनमें गुरजिंदर सिंह निवासी मलेरकोटला, सतनाम गिल व अर्शदीप निवासी रायकोर्ट नजदीक मलेरकोटला, अर्पित व लक्की उर्फ खुराना शामिल है।

यह सभी लोग जगराओं निवासी विक्की के संपर्क में थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने गुरजिंदर, सतनाम गिल, अर्शदीप, अर्पित व लक्की उर्फ  खुराना की फोटो रिलीज की थी। जबकि विक्की उनका ही दोस्त था। उसकी फोटो उनके पास नहीं थी। दूसरी तरफ पुलिस ने इन इलाकों की पुलिस व अन्य एजेंसियों से भी संपर्क साधा है। साथ ही आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने यहां से की है पढ़ाई

KJ Singh Murder
पुलिस जांच में सामने आया कि गुरजिंदर, सतनाम व अर्शदीप फतेहगढ़ साहिब के प्राइवेट कॉलेज में पढ़ते थे। जबकि अर्पित व खुराना मोहाली के एक प्राइवेट कॉलेज के छात्र है। जबकि जगराओं निवासी विक्की भी मोहाली से ही पढ़ा है। साथ ही वह एक बिजनेसमैन है।

बोले- केजे के घर की बनाई थी वीडियो
पुलिस जांच में आरोपियों ने बताया कि वह पांचों मोहाली आए थे। इस दौरान उन्होंने केजे सिंह के घर की वीडियो बनाई थी। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो विक्की को दिखाई थी। हालांकि, पुलिस इस मुद्दे पर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में वह शामिल है या नहीं इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उनकी टीमें आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ऐसे आए पुलिस की पहुंच में
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जब पुलिस ने संदिग्धों की फोटो रिलीज की की थी। उसी दौरान पुलिस को एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उन्हें अर्शदीप के बारे में सूचना दी। पुलिस की टीम ने उसे राउंडअप किया था। इसके बाद पुलिस अर्शदीप व सतनाम तक पहुंची। जबकि गुरजिंद सिंह ने सोमवार व अर्पित ने मंगलवार को जांच ज्वाइन कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें