फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घटिया सामग्री से बनवाई सड़क सीनियर डिप्टी मेयर ने उखड़वाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-ठेकेदार को सड़क का निमर्नाण दोबारा करने के निर्देश
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के बाहर सड़क निर्माण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने सड़क की जांच करवाई और ठेकेदार को मौके पर बुला कर फटकार लगाई। इसी दौरान उन्होंने मशीन बुला कर सड़क को उखड़वा दिया और उसे दोबारा से सही क्वालिटी की सड़क बनाने के निर्देश दिए। सीनियर डिप्टी मेयर इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए निकले थे। बीस नवंबर को नगर कीर्तन का रात्रि विश्राम गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में ही होना है। सरकार की तरफ से इलाके में सारी सड़कों के रिपेयर करने और कई नई सड़कें बनाने के आदेश जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन 20 नवंबर को शहर में पहुंचेगा। पुराने शहर के क्षेत्रों में विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं जिससे संगत को भी सुविधा होगी। सीनियर डिप्टी मेयर ने बताया कि गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब तक जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य दो दिन पहले शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें