फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वरिष्ठ नागरिकों ने पंजाबी गानों पर मचाया धमाल जोश देखकर हर कोई बोल उठा-वाह! कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वरिष्ठ नागरिकों ने पंजाबी गीतों पर धमाल मचा दिया। जोश देखकर उनका हर कोई कायल हो गया। मौका था सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन (सीएससीए) की ओर से आयोजित इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्ड पर्सन्स कार्यक्रम का।
विज्ञापन

मौके पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनके साथ स्पाइनल सर्जन डॉ. राज बहादुर कार्यक्रम में विशेष अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन के प्रधान सतनाम सिंह भी उपस्थित रहे।
चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि लोगों तक आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन बेहतर प्रयास कर रहा है। एसोसिएशन बुजुर्गों को अपने सुख-दुख साझा करने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। उन्हें अकेलेपन की चिंताओं से मुक्ति दिला रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से बुजुर्गों की देखभाल की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने की अपील की।
विज्ञापन

चांसलर ने बताया कि वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक वेबसाइट बनाएंगे। साथ ही एक यूट्यूब चैनल भी खोलेंगे क्योंकि इन वरिष्ठ नागरिकों के पास काफी अनुभव होता है।
यह अनुभव यू-ट्यूब के जरिए आम जनता तक पहुंचेगा तो वह इसका फायदा उठा सकेंगे। मौके पर चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन ने 85 से अधिक उम्र की महिलाओं और 90 वर्ष की उम्र के पुरुषों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी को याद कर साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, रघुपति राघव राजा राम गाना भी गाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें