फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गायन से जीत लिया सीनियर सिटिजन ने दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 50 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सीनियर सिटीजन सिंगर्स एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा एक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 56 वरिष्ठ गायकों ने हिस्सा लिया, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। खास बात यह रही कि सभी प्रतिभागियों की आयु 60 वर्ष से अधिक थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल त्रिखा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने घोषणा की कि अगला गायन कार्यक्रम बैसाखी के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएस बावा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें