फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पानी, सीवरेज दरों में बढ़ोतरी पर भड़कीं पार्षद प्रेमलता, फैसले को बताया जनविरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम में पानी, सीवरेज और कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। वार्ड नंबर-23 की पार्षद प्रेमलता ने इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बताया है।
विज्ञापन


पार्षद प्रेमलता ने कहा कि एक ओर जनता के टैक्स का पैसा कथित घोटालों में जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए आम लोगों पर शुल्क बढ़ाकर आर्थिक दबाव डाल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनीमाजरा की 24x7 पानी सप्लाई योजना में हुए कथित घोटाले पर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस की किल्लत से आम आदमी पहले ही परेशान है। गैस की कीमतों में वृद्धि और सप्लाई में देरी के कारण लोगों को एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जबकि कई परिवार लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि पानी, सीवरेज और अन्य सुविधाओं की बढ़ी हुई दरें जल्द वापस नहीं ली गईं, तो वे जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें