सीनियर सिटीजन को अब पेंशन लेने के लिए ई-संपर्क सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही पेंशन का भुगतान एटीएम से हो सकेगा। आईसीआईसीआई बैंक ने इस संबंध में प्रपोजल सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट को भेजा है। जल्द ही प्रशासन प्रस्ताव पर फैसला लेगा।
पेंशन भोगियों की बायोमेट्रिक जांच अब साल में सिर्फ एक बार अप्रैल में की जाएगी। चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने सोशल सिक्योरिटी फॉर पेंशन स्कीम शुरू की है। स्कीम में ओल्ड एज पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन को शामिल किया गया है।
विभाग की ओर से सभी तरह की पेंशन को आधार के साथ लिंक किया जाएगा। स्कीम के तहत अभी तक सोशल वेलफेयर विभाग ने 20,518 लोगों को लाभ दिया है। सभी पेंशनधारियों के अकाउंट को आधार से जोड़ा गया है। शहर के 20 ई संपर्क सेंटर से पेंशन वितरित की जाएगी।
विभाग से मिली जानकारी अनुसार मार्च से जुलाई 2015 अवधि की पेंशन वितरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। 6 से 18 अगस्त तक सर्भी ई संपर्क सेंटर पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पेंशनर अपनी पेंशन ले सकेंगे।