फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज से शुरू होगी सैलजा की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा 27 जुलाई से पदयात्रा शुरू करेंगी। अंबाला से शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, पूर्व सीएम और कुमारी सैलजा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर होड़ चल रही है। दोनों दिग्गज नेता हुड्डा खेमे के विरोधी हैं और इसलिए कुमारी सैलजा के साथ खुलकर आ गए हैं। सैलजा प्रदेशभर की 40 से अधिक शहरी विधानसभा की सीटों पर यह यात्रा निकालेंगे। सैलजा की टीम की ओर से बकायदा पदयात्रा का पोस्टर भी जारी किया गया है। एक तरह से किरण चौधरी के जाने के बाद भी हुड्डा के सामने दूसरा गुट मजबूती से खड़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें