हरियाणा सरकार ने डॉक्टरों की मांगों को 15 अगस्त 2024 से पहले उन्हें अधिसूचित करने का आश्वासन दिया है। इस फैसले के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। डाक्टरों की एसोसिएशन ने सभी डॉक्टरों से अनुरोध किया है कि वह शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।
पिछले दो दिन से हड़ताल पर बैठे सरकारी डॉक्टरों की मांगें हरियाणा सरकार ने मान ली हैं। हरियाणा सरकार ने डॉक्टरों की मांगों को 15 अगस्त 2024 से पहले उन्हें अधिसूचित करने का आश्वासन दिया है। इस फैसले के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
डाक्टरों की एसोसिएशन ने सभी डॉक्टरों से अनुरोध किया है कि वह शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म कराने में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई। डॉक्टरों की देर रात अमित अग्रवाल के साथ बैठक हुई और सरकार की तरफ से उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की और उन्हें उनकी मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया।