फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज

Mon, 23 May 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के तहत आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन है। आठ साल बाद लांच हुई 200 टू बीएचके फ्लैट्स की इस स्कीम का रिस्पांस शहर में काफी ढ़ीला रहा है। बोर्ड की ओर से तय किए गए बैंकों में से इस स्कीम के तहत एक हजार से ज्यादा ब्रोशर बिक चुके हैं लेकिन अभी तक सिर्फ 100 लोगों ने ड्रा के लिए ब्रोशर भरकर आवेदन किया है।
विज्ञापन


जबकि 200 में से 150 फ्लैट्स के ड्रा निकाले जाने हैं जबकि 50 फ्लैट्स एश्योर्ड कोटे के लिए तय हैं।  फ्लैटों की कीमत बोर्ड ने 69 लाख रुपये तय की है। इससे पहले बोर्ड इस स्कीम की डेडलाइन दो बार बढ़ा चुका है। बोर्ड की ओर से 23 मई की अंतिम तारीख तय की गई है जिसके तहत कोई भी ड्रा के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड के अनुसार जुलाई माह में ड्रा निकाला जाएगा। इस स्कीम के लिए एक ब्रोशर की कीमत दो हजार रुपये है।

फ्लैट की कीमत अधिक होने के कारण स्कीम फेल: अवस्थी
सेक्टर-22 के अवस्थी प्रापर्टीज के संचालक राजीव अवस्थी का कहना है कि इस स्कीम के फेल रहने का एक बड़ा कारण है कि फ्लैट की कीमत काफी ज्यादा तय की गई है। जबकि इससे 5 लाख रुपये कम रेट पर इतने एरिया के फ्लैट्स रेडी टू मूव स्थिति में शहर में बिक रहे हैं और इसके लिए खरीददार को फ्लैट का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा जबकि सेक्टर-51 की नई हाउसिंग स्कीम के निर्माण में अभी तीन साल लग जाएंगे।
विज्ञापन


कई शर्तें ठीक नहीं: सिहान
सेक्टर-23 के निवासी मनोज सिहान का कहना है कि उन्होंने दो हजार रुपये में ब्रोशर खरीदा लेकिन नियम एवं शर्ते भरकर उन्होंने आवेदन करने की योजना को टाल दिया। फ्लैट की कीमत ज्यादा है। ड्रा निकलने के तीन माह के भीतर सारी राशि जमा करवाने की शर्त ठीक नहीं है।

24 को है बोर्ड की बैठक
24 मई को हाउसिंग बोर्ड की बैठक भी है, जिसमें इस स्कीम के प्रति लोगों के रिस्पांस न लेने के मामले पर चर्चा की जाएगी। इसकेसाथ ही इस स्कीम के लिए आवेदन करने की तारीख को भी बढ़ाया जा सकता है।

25 किमी के दायरे में रहने वाले कर सकते हैं आवेदन
इस स्कीम में चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और मोहाली के निवासी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ के आसपास के 25 किमी के दायरे में रहने वाले भी स्कीम में भाग ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि आवेदनकर्ता के नाम पर पहले कोई फ्लैट और घर नहीं होना चाहिए। चाहे उन्हें किसी भी अर्बन इस्टेट द्वारा क्यों न अलाट हो। चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही स्टील पार्किंग की व्यवस्था है।

1073 वर्ग फीट एरिया है फ्लैट का
इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कवर एरिया कुल 1073 स्केयर फीट होगा। इसमे पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं। सभी कमरों केसाथ टायलेट अटैच है। सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें