फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के ड्रॉ की तारीख तय, जानिए तारीख

Wed, 27 Apr 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के ड्रॉ की तारीख सीएचबी ने तय कर दी है। इस स्कीम का ड्रॉ 30 जुलाई को बोर्ड परिसर में ही 11 बजे निकाला जाएगा। स्कीम के ब्रोशर इस समय बैंकों से मिल रहे हैं। अभी तक करीब 850 ब्रोशर बिक चुके हैं।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड के अनुसार 200 फ्लैट में से 50 फ्लैट एश्योर्ड स्कीम के तहत हैं। बोर्ड के अनुसार 31 मई को जिसने इस स्कीम के तहत फ्लैट के लिए आवेदन किया होगा, उनके नाम वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर डिस्पले कर दिए जाएंगे।

अगर 50 से कम लोग इसके लिए आवेदन करते हैं तो बाकी बचे फ्लैट्स को 150 फ्लैट्स स्कीम में ही ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार एश्योर्ड स्कीम के तहत बिड 10 जून को खोली जाएगी।
विज्ञापन


इस स्कीम में जो भी फ्लैट के तय राशि से ऊंची बोली देगा, उसे पहली मंजिल पर ही फ्लैट अलॉट किया जाएगा। बोर्ड ने टू बीएचके के फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये तय की है। टू बैड रूम के एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट होगा। मालूम हो कि 2008 के बाद बोर्ड यह सेल्फ फाइनेंस स्कीम लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें