फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुना जाएगा देश का मोस्ट स्टायलिश नेता

Mon, 07 Apr 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ज्यादा स्टाइलिश हैं या कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल।
विज्ञापन


पॉलिटिकल स्टाइल आइकान का सेलेक्शन करने के लिए फैशन इंडस्ट्री से जुड़े इंस्टीट्यूट आईएनआईएफडी ने मंच खोल दिया है। इंस्टीट्यूट करवाने जा रहा है मिनी जनरल इलेक्शन।

इसमें स्टाइल का मुकाबला है राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, राजीव प्रताप रूड़ी और शशि थरूर के बीच। वहीं महिला कैटेगरी में सोनिया गांधी, किरन खेर, प्रिया दत्त, जयललिता, वसुंधरा राजे सिंधिया, बृंदा कारत को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


स्टाइल के लिए मुकाबले में वोटिंग का समय रखा गया है सुबह दस बजे से। इसमें आईएनआईएफडी के करीब सौ से ज्यादा देशभर के सेंटर्स ने नेताओं को वोटिंग की जाएगी। सभी सेंटरों से रिजल्ट को चंडीगढ़ में कंपाइल किया जाएगा।
विज्ञापन


मिनी पोल पर वोटिंग ऐसे
सुबह दस से बारह बजे तक देश के हरेक आईएनआईएफडी सेंटर में वोटिंग
12-1 बजे तक हरेक सेंटर की काउंटिंग की जाएगी
2 बजे-चंडीगढ़ के आईएनआईएफडी सेंटर पर रिजल्ट होगा

अब नेता सिर्फ नेता न होकर स्टाइल स्टेटमेंट भी रखते हैं। हमने लोकसभा चुनावों के दौरान नेताओं के लिए ड्रेस भी बनवाई थी और अब हम पोलिंग करवाने जा रहे हैं, जिससे यूथ किस नेता को आइकान मानता है यह जानकारी मिलेगी। 
अदिति श्रीवास्तवा, प्रेसीडेंट, आईएनआईएफडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें