फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को दूसरा झटका, हाईकोर्ट ने दिए सारी संपत्ति अटैच करने के आदेश

Sat, 26 Aug 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Highcourt on Ram rahim
विज्ञापन
राम रहीम को दोषी करार देने के बाद समर्थकों द्वारा की गई आगजनी व तोड़फोड़ पर सख्त रवैया अपनाते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि जो भी नुक्सान हो रहा है उसकी भरपाई डेरे की संपत्ति अटैच कर होगी। इसके साथ ही ऐसे लोगों की पहचाने के लिए कार्रवाई की वीडियोग्राफी के आदेश दिए गए हैं ताकि इनको पहचान कर इनकी संपत्ति कुर्क कर वसूली की जा सके।
विज्ञापन


राम रहीम को सजा सुनाने के बाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने धीरे-धीरे पंचकूला सहित हरियाणा-पंजाब में बन रहे जंगलराज का नजारा आने लगा। धीरे-धीरे आगजनी, तोडफोड़ व हिंसा की घटनाओं के बारे में वकीलों ने कोर्ट को जानकारी दी। इसपर हाईकोर्ट ने डेरा की ओर से मौजूद वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि डेरे ने हिंसा न होने का आश्वासन दिया था और अब वह पीठ दिखा रहा है। कोर्ट ने कहा कि इस प्रकार सरकारी और गैर सरकारी संपत्ति को हुए नुक्सान की भरपाई की जिम्मेदारी से डेरा पीछे नहीं हट सकता।

कोर्ट ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है उससे जो भी नुक्सान होगा उस नुक्सान की भरपाई डेरे की संपत्ति को बेचकर भी कर लेंगे। कोर्ट ने कहा कि डेरा अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा हाईकोर्ट में सौंपे। इसके साथ ही शरारती तत्वों की पहचान कर उन्हें सबक सिखना जरूरी है और इसके लिए हाईकोर्ट ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि इसके जरिए ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन लोगों पर मामला दर्ज करने के साथ ही उनकी संपत्ति को अटैच कर उससे नुक्सान की भरपाई की जाएगी। इससे ऐसे दंगाईयों को एक सबक मिलेगा और वे इस प्रकार की गतिविधि में शामिल होने से पहले हजार बार सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें