फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

Thu, 20 Feb 2014 01:48 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के लेने देन के लेकर एक फाइनेंसर की ओर से सिख युवक की दाढ़ी के केश कत्ल करने के मामले में बुधवार को पहले सिख समुदाय की संध्या ने मनीमाजरा स्थित माता राज कौर के गुरुद्वारा साहिब में बैठक की। उसके बाद सिख सुमदाय के लोगों ने शाम को डीएसपी ईस्ट अंजीता चैपियाल को मिलकर फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज करने कि मांग की। सिख सुमदाय की बैठक में माता राज कौर प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजिंदर सिंह, चरण सिंह, चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल के प्रधान गुरनाम सिंह, महासचिव जसविंदर सिंह बराड़, निरवैर खालसा वेलफेयर सेवा सोसायटी के प्रधान सुरमुख सिंह ने इस घटना की निंदा की। मामले में पीड़ित की शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इन लोगों ने डीएसपी ईस्ट को मिलकर इस मामले में आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


ये है मामला
मामला मंगलवार शाम का है। जब संयुक्त व्यापार मंडल के वार्ड प्रधान तेजिंदर पाल सिंह न मनीमाजरा के राम मार्केट स्थित नितिन मोदी पर उसके साथ मारपीट करके उसकी दाढ़ी के केश कत्ल करने का आरोप लगाया। तेजिंदर पास सिंह का कहना कि नितिन मोदी के आदमी उसको जबरदस्ती मोदी के आफिस ले गए। वहां पहले 6 लोगों ने उनके साथ मारपीट की बाद में फिर नितिन मोदी ने कैंची के साथ दाढ़ी के कत्ल केश कर दिए। वहीं डीएसपी ईस्ट अंजिता चैपियाल का कहना मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी आरोपी निकला उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें