चंडीगढ़ के एक ऑटो ड्राइवर ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल की है। उसे पांच लाख रुपये के दो सेल्फ चेक सड़क पर पड़े हुए मिले, ऑटो चालक की ईमानदारी देखिए वह उस चेक को लेकर सीधे फेज-सात स्थित मटौर थाने में पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने चेक को असली मालिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मैनेजर को सौंपे।
वहीं, बैंक मैनेजर भी आटो ड्राइवर की इमानदारी पर थैंक्स कहा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के मौलीजांगरां निवासी रिंकू राय ऑटो चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को 3बी2 की मार्केट से गुजर रहा था अचानक उसकी नजर सड़क पर पड़े 2 चेकों पर गई। उसने दोनों चेक उठा लिए। साथ ही इस बारे में आस-पास मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की और बाद में चेकों के लेकर सीधा पुलिस थाने पहुंच गया। चेकों पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने उस नंबर पर फोन कर चेक के मालिक को पुलिस थाने बुलाया और दोनों चेक उसे सौंप दिए।
रिंकू राय की ईमारदारी को देखते हुए उसे 1100 रुपए से पुरस्कृत भी किया गया है।