फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाक चौबंद, पुलिस के 500 जवान तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार नितिन यादव शुक्रवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए यूटी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में 500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ पीसीआर और राइडर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शहर की सीमाओं पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। शहरभर जगह-जगह नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह में चंडीगढ़ पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। परेड की फाइनल रिहर्सल बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हो चुकी है। मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस का बम निरोधक दस्ता अलर्ट मोड पर है। एक सप्ताह से सेक्टर-17 प्लाजा, सेक्टर-17 बस स्टैंड और सेक्टर-43 बस स्टैंड पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा ऑपरेशन सेल की ओर से शहर में कई जगह पर मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है।


इन रूटों पर ट्रैफिक किया गया है डायवर्ट

गणतंत्र दिवस पर सेक्टर-17 और पंजाब राजभवन में होने वाले समारोह को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत दोनों ही समारोह स्थलों के पास से गुजरने वाली सड़क को आम लोगों के लिए बंद कर रूट डायवर्ट किए गए हैं। सेक्टर-5/6/7/8 के गोल चक्कर से लेकर चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के पास विज्ञान पथ और सुखना पथ के टी-पॉइंट तक पंजाब राजभवन के सामने सड़क पर आवाजाही आपातकालीन वाहनों को छोड़कर आम जनता के लिए प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध दोपहर दो बजे से समारोह समाप्त होने तक रहेगा। एट होम में आमंत्रित लोग विज्ञान पथ पर सेक्टर 5/6/7/8 चौक से पंजाब राज भवन की ओर निकल सकते हैं क्योंकि पंजाब राज भवन के सामने एकतरफा यातायात प्रणाली लागू की रहेगी। पुलिस ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे 26 जनवरी को दोपहर दो बजे से समारोह समाप्त होने तक क्लब में आने और छोड़ने के लिए एसजीजीएस कॉलेज की ओर से सुखना पथ रोड का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड ग्राउंड सेक्टर-17 के आसपास ये सड़क रहेंगी बंद

- उद्योग पथ पर सेक्टर 16/17/22/23 के गोल चक्कर से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, सेक्टर 22-ए तक।

- ओल्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेक्टर 17 से परेड ग्राउंड, सेक्टर 17 के पीछे शिवालिक होटल तक।

- एमसी आफिस सेक्टर 17 के पास ल्योन रेस्तरां लाइट पॉइंट से परेड ग्राउंड तक।

- सेक्टर 22/23 लाइट पॉइंट से सेक्टर 16/17-22/23 के गोल चक्कर तक।


- सेक्टर 16/23 के छोटे चौक से सेक्टर 16/17- 22/23 के गोल चक्कर तक। पार्किंग के लिए ये यह निर्धारित- सेक्टर 22-बी का पार्किंग क्षेत्र

- सर्कस ग्राउंड, सेक्टर 17

- सेक्टर 17, नीलम सिनेमा के निकट पार्किंग क्षेत्र



- मल्टी स्टोरी पार्किंग, सेक्टर 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें