अब आपको जल्द ही सिटी के होटलों में सेफ्टी के नियमों का सख्ती से पालन होता नजर आएगा। जी हां, यह नियम ठीक वैसे ही हैं जैसे कि किसी भी विमान में यात्रा के नियम होते हैं। यानी यात्रा के पहले सुरक्षा के नियमों की जानकारी।
शादी हो या कोई अन्य समारोह, समारोह के ठीक पहले सुरक्षा नियमों का एनाउंसमेंट होगा। अच्छी बात यह है कि यह एनाउंसमेंट हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होंगे। जिससे कि आम आदमी को समझ में आ जाएं।
यूं तो सिटी में पांच बड़े होटल हैं और करीब पचास मध्यम श्रेणी के होटल। सेफ्टी के इन नियमों को लागू करने की पहल की है चंडीगढ़ ताज ने।
चंडीगढ़ ताज ने हरेक कांफ्रेंस से पहले सेफ्टी नियमों की जानकारी कांफ्रेंस या समारोह में आए लोगों को देनी शुरु की है। इसमें बताया जाता है कि जिस हाल या काँफ्रेंस रूम में गेस्ट बैठे हैं वह कितना सेफ है और आग या किसी आकस्मिक आपदा के होने पर वह कहां से निकल सकते हैं।
इन नियमों में यह भी बताया जाता है कि किस तरह से धूआं आदि होने पर टेबल पर रखी बोतल से पानी को खुद पर डालकर बाहर की ओर भागना है।
चंडीगढ़ ताज के एक अधिकारी ने कहा कि होटल में ठहरने वाले गेस्ट के लिए एलईडी पर पूरा प्रोग्राम तैयार किया गया है। जैसे ही गेस्ट एलईडी खोलेंगे वैसे ही फायर सेफ्टी और किसी भी दुर्घटना से बचाव के तरीके बताए जाएंगेे।
होटलों में रहती है जबरदस्त भीड़
चंडीगढ़ के होटलों में अस्सी फीसदी एकोमडेशन रहती है। ज्यादातर होटलों ने फायर सेफ्टी के लिए नियम तो बनाएं हैं पर आने वाले गेस्ट को इन नियमों से रू-ब-रू नहीं करवाया जाता। ऐसी स्थिति में कोई घटना होने पर गेस्ट फंस भी सकते हैं।
यह इनीशिएटिव हमने गेस्ट सिक्योरिटी को देखते हुए लिया है। इसके लिए बाकायदा टीम बनाई गई है। यह टीम ही किसी कांफ्रेंस या समारोह के पहले सिक्योरिटी नियमों की जानकारी देती है।
संदीप मकड़ू, द ताज चंडीगढ़