फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ हमले के बाद भारत-पाक सरहद पर बढ़ी चौकसी

Sun, 22 Mar 2015 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित कठुआ जिले के राजगाब थाने पर हुए फिदायीन हमले के बाद पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान सरहद पर बीएसएफ ने चौकसी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर 23 मार्च को शहीदी दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं।

यह शहीदी स्मारक पाकिस्तान की सरहद से बहुत नजदीक है। सतलुज दरिया पाकिस्तान में जिस जगह से प्रवेश होता है वहां पर मोटर बोट के जरिये चौकसी रखी जा रही है। आधुनिक यंत्रों से सरहद के उस पार पाक की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीमांत गांव में प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर छावनी से लेकर हुसैनीवाला बार्डर तक जाने वाली अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के सीमांत गांव के असलाहधारकों को हथियार नजदीकी थाने में जमा कराने के आदेश दिए हैं।

बीएसएफ ने भी सीमांत गांव के मुखियों को कहा है कि गांव में कोई भी नया व्यक्ति नजर आए उसके बारे में तुरंत जानकारी दें। सीमांत गांव में भी पुलिस तैनात की गई है।

पाक सीमा पर बढ़ाई चौकसी
जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों को देखते रखते हुए बीएसएफ ने पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारूखी का कहना है कि कहीं भी सुरक्षा में ढील नहीं रहने दी जाती है।

जब से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां तेज हुई तब से सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं गश्त तेज कर दी गई है। रिट्रीट देखने आने वालों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। बीएसएफ सीमांत गांवों में पंजाब पुलिस का भी सहयोग ले रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें